March 12, 2026

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि

0
indoneshiya-rastrpati-.jpg

नई दिल्ली : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. विषय से अवगत लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी. माना जा रहा है कि नई दिल्ली द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद, सुबियांतो के भारत दौरा संपन्न करने के तुरंत बाद पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना नहीं है.

हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जकार्ता ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के भारत दौरे के बाद पाकिस्तान की यात्रा की योजना बनाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबियांतों के दौरे के दौरान उनके साथ व्यापक बातचीत करेंगे.

भारत हर वर्ष विश्व नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है. पिछले वर्ष फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 2023 में मुख्य अतिथि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed