March 11, 2026

मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

0
Screenshot_2024-12-21-09-58-34-82_a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e.jpg

मध्य प्रदेश के देवास के नयापुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे का कारण और विस्तृत जानकारी की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र में मदन सोलंकी का मकान है। शुक्रवार देर रात सोलंकी के मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही नगर निगम दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हादसे में मरने वाले में दिनेश कारपेंटर 35 वर्ष, गायत्री कारपेंटर 30 वर्ष, इशिका 10 वर्ष, चिराग 7 वर्ष बताए गए हैं।

बताया जा रहा है कि दिनेश खुद की डेयरी चलाते थे। जिसका सेटअप उन्होंने मकान के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर बनाया हुआ था। ऊपर वो अपने परिवार के साथ रहते थे। हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों को कहना है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर बनी डेयरी में लगी और धीरे-धीरे इतना विराल रूप ले लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed