November 26, 2025

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, यहां पढ़ें हर निर्णय

0
1764141241_dhami-caibinet.jpg

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 10 में से 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक की शुरुआत में कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारी व पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले:

  1. वन्यजीव हमले में मुआवजा बढ़ा अब मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी (पहले 6 लाख थी)। घायलों का सम्पूर्ण इलाज खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
  2. महिला कर्मियों को रात की शिफ्ट की छूट दुकानों-प्रतिष्ठानों में महिलाएं रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी, बशर्ते लिखित सहमति दें। सुरक्षा के पूरे इंतजाम अनिवार्य।
  3. देहरादून मेट्रो नियो प्रोजेक्ट को हरी झंडी केंद्र के सुझावों को शामिल कर परियोजना को अंतिम मंजूरी। जल्द शुरू होगा काम।
  4. अभियोजन विभाग को मजबूती नए ढांचे को मंजूरी, 86 पदों की स्वीकृति। न्याय व्यवस्था होगी और तेज।
  5. केंद्रीय श्रम संहिता को अपनाया उत्तराखंड दुकान एवं स्थापन अधिनियम में संशोधन कर केंद्र की नई श्रम संहिता को लागू किया जाएगा।

6-7. विधानसभा में रखे जाएंगे प्रतिवेदन

  • ऊर्जा निगम का वार्षिक प्रतिवेदन
  • पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का वार्षिक लेखा-जोखा

महिला सशक्तिकरण, पीड़ितों को त्वरित राहत और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास – आज की कैबिनेट ने राज्य के हर वर्ग को बड़ी सौगात दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *