March 11, 2026

उत्तराखंड : 9वीं की छात्रा बनी मां, पता लगाने में जुटी पुलिस, किसका है बच्चा…?

0
9-class-girl-birth-baby.jpg

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग मां बन गई। उसने बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले की जानकारी पुलिस को तो है, लेकिन अब तक परिजनों की ओर से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं कराई गई है।

पुलिस ने सुशीला तिवारी की ओर से मिली प्राथमिक सूचना रिपोर्ट पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में ही रखा गया है। मां-बेटी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में किराए में रह रही है।

बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब का आदि है। महिला घरों में काम करके अपनी लड़कियों को एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। जानकारी के अनुसार 8 दिसंबर को महिला की 16 साल की बेटी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

बच्चे के जन्म के बाद जब सुशीला तिवारी अस्पताल ने लड़की का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज देखे तो पता चला कि छात्रा नाबालिग है। इस मामले में अस्पताल की ओर से मुखानी थाने को जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान न तो छात्रा ने न ही उसकी मां ने पुलिस को कोई जानकारी दी। मामले की जांच महिला एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है। नवजात बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में रखा गया है। नाबालिग का पिता घर से गायब है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

The post उत्तराखंड : 9वीं की छात्रा बनी मां, पता लगाने में जुटी पुलिस, किसका है बच्चा…? first appeared on headlinesstory.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed