March 11, 2026

देर रात को हुआ हादसा, बस में सवार थे स्कूल के बच्चे

0
bus-accident-rishikesh.jpg

ऋषिकेश : बागेश्वर से देहरादून आ रही स्कूली बच्चों की एक बस मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे सात मोड़ के ऋषिकेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंस गया। जिससे वह बस के अंदर ही फंस गई थी। दुर्घटना की सूचना SP देहात जया बलूनी ने SDRF को दी।

SDRF निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस मे फंसी नैंसी ताकोली उम्र 16 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

बस में 45 छात्राएं सवार थी। जो सभी सुरक्षित है। यह स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से बस संबंधित खिलाड़ियों को लेने पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed