March 11, 2026

नए आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट; बाजार भी फिसला

0
shear-market.jpg

अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट और विदेशी फंड के निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। एशियाई समकक्षों से कमजोर रुझान के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में गिरावट आई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 468.17 अंक गिरकर 77,110.21 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 179.75 अंक गिरकर 23,338.75 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 10 प्रतिशत की गिरावट आई।
अरबपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन अमरीकी डॉलर की रिश्वत देने की कथित योजना में उनकी भूमिका के लिए आरोप लगाया है। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस सहित अदाणी समूह के अन्य शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट आई। भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स भी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।
अरबपति गौतम अदाणी और सात अन्य पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना में आरोप लगने के बाद गुरुवार को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 20% तक की गिरावट आई। अभियोजकों ने बुधवार को आरोपों की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि समूह ने सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और वे 20% टूट गए।
अदाणी ग्रीन के शेयर करीब 18% नीचे थे जबकि अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर में 13-14% की गिरावट आई। दूसरी ओर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी और अदाणी पोर्ट्स 10% लोअर सर्किट के साथ बंद हुए। एनडीटीवी के शेयर 11% नीचे थे जबकि अदाणी विल्मर में 8% और नव-अधिग्रहित सांघी इंडस्ट्रीज में 6% की गिरावट देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed