चकराता क्षेत्र की एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) की ब्लॉक मिशन प्रबंधक, समाजसेविका और महिलाओं के बीच लोकप्रिय डॉ. पूजा गौड़ के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।
हाल ही में उत्तराखंड सरकार के एक कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके लिए डॉ. पूजा गौड़ ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
फेड़ीज से विकासनगर बस सेवा के लिए पहल
डॉ. पूजा गौड़ के प्रयासों से महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही है, लेकिन उनके बढ़ते आवागमन के कारण उन्हें कार्यालयों और अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए डॉ. गौड़ ने उत्तराखंड के अंतिम सीमावर्ती ग्राम फेड़ीज से वाया चकराता विकासनगर के लिए सरकारी बस सेवा शुरू करने का अनुरोध करते हुए माननीय मुख्यमंत्री को एक प्रार्थनापत्र सौंपा।
डॉ. गौड़ ने कहा कि यदि ग्राम फेड़ीज से एक नियमित बस सेवा प्रारंभ होती है, जो सुबह 10:30 बजे चकराता पहुंचे और शाम 4:30 बजे चकराता से वापस फेड़ीज लौटे, तो इससे महिलाओं को चकराता और मुख्य बाजार विकासनगर तक समय पर पहुंचने में सहायता मिलेगी। इससे सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के निवासियों को भी लाभ मिलेगा।
डॉ. गौड़ ने यह भी कहा कि महिलाओं की उन्नति और सशक्तिकरण के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और अब उनके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।