बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
वहीं, खालिद अंजुम, उपजिलाधिकारी हमीरपुर को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ललितपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
The post बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 PCS अधिकारियों के तबादले first appeared on headlinesstory.