March 10, 2026

महाकुंभ भगदड़ : उत्तराखंड की एक महिला की भी दर्दनाक मौत

0
1738147686_Screenshot_2025-01-29-06-48-29-29_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg

प्रयागराज/किच्छा: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गुड्डी देवी (57), निवासी वार्ड 3, किशोर अस्पताल के पास, किच्छा के रूप में हुई है।

तीन बसों से रवाना हुए थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, किच्छा से सोमवार रात को श्रद्धालुओं का एक दल महाकुंभ स्नान के लिए तीन बसों से प्रयागराज रवाना हुआ था। इसी दल में गुड्डी देवी भी अपने बेटे और बहू के साथ शामिल थीं। लेकिन संगम क्षेत्र में जबरदस्त भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें गुड्डी देवी अपने परिवार से बिछड़ गईं और भीड़ में कुचलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

सुबह बरामद हुआ शव

परिजनों के अनुसार, भगदड़ के दौरान गुड्डी देवी अपने बेटे और बहू से अलग हो गई थीं, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनका शव बरामद हुआ। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक शव को परिजनों को नहीं सौंपा है।

प्रशासन अलर्ट

महाकुंभ में उमड़ती भारी भीड़ के कारण प्रशासन अलर्ट पर है और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

इस दर्दनाक घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही शव कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

The post महाकुंभ भगदड़ : उत्तराखंड की एक महिला की भी दर्दनाक मौत first appeared on headlinesstory.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed