March 12, 2026

12वीं के स्टूडेंट ने फैलाई थी स्कूलों में बम की झूठी अफवाह

0
delhi-police.jpg

दिल्ली के दक्षिण जिला में 10 स्कूलों में बम रखे होने की पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, पुलिस की जांच में पता चला कि एक 12वीं के स्टूडेंट ने कॉल करके झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने उस छात्र को पकड़ लिया है।

फिलहाल पुलिस उस छात्र से पूछताछ कर रही है। बताया गया कि छात्र नाबालिग है। परीक्षा को रद्द कराने के मकसद से उसने यह मेल भेजा था। जी-मेल भेजकर स्कूलों में धमाका होने की धमकी दी थी।

पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया छात्र मास्टरमाइंड है। साजिश में कई और छात्र शामिल थे, जिनके बारे में जांच जारी है। बुधवार की सुबह 10 स्कूलों को ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी, जिसके बाद सभी स्कूलों में छुट्टी दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed