February 1, 2026

Uttarakhand : रोडवेज बस और कार की टक्कर में कई घायल, यहां हुआ हादसा

0

ऋषिकेश के कौडियाला क्षेत्र में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब दिल्ली से गोपेश्वर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस कौडियाला के पास पहुंची। इसी दौरान हरियाणा के यात्रियों से भरी एक कार गलत दिशा से आ गई और बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

The post Uttarakhand : रोडवेज बस और कार की टक्कर में कई घायल, यहां हुआ हादसा first appeared on headlinesstory.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed