February 1, 2026

केंद्रीय बजट 2026-27: आज संसद में पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नौवीं बार रिकॉर्ड बजट भाषण

0
nirmala-seetaraman-budget-live.jpg

नई दिल्ली: करोड़ों भारतीयों की निगाहें आज संसद पर टिकी हुई हैं, जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो भारतीय इतिहास में एक रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि आजादी के बाद पहली बार कोई केंद्रीय बजट रविवार को प्रस्तुत किया जा रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। यह भाषण आमतौर पर एक से डेढ़ घंटे तक चलने की उम्मीद है। इसमें सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपनी खर्च योजनाओं, कर प्रस्तावों, राजस्व अनुमानों और नीतिगत दिशा-निर्देशों की पूरी रूपरेखा पेश करेगी। बजट में टैक्स स्लैब में संभावित बदलाव, सोशल स्कीम्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, मैन्युफैक्चरिंग और मिडिल क्लास के लिए राहत जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और फिर ‘डिजिटल बही-खाता’ लेकर कर्तव्य भवन पहुंचीं। बजट पेश करने के बाद इसका एक प्रति राज्यसभा में भी रखी जाएगी। पूरा बजट भाषण संसद टीवी, सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और विभिन्न न्यूज चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे आम जनता इसे सीधे देख और समझ सके।

यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है और ‘विकसित भारत@2047’ के विजन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। वैश्विक अनिश्चितताओं, ट्रेड टैरिफ्स और घरेलू आर्थिक चुनौतियों के बीच सरकार की फिस्कल डिसिप्लिन, ग्रोथ मोमेंटम और रिफॉर्म्स पर फोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed