March 15, 2026

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में अधिकारियों को संबोधित करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

0

देहरादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वह सुबह 9:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 11:30 बजे मसूरी पहुंचकर प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह उसी दिन दिल्ली लौट जाएंगे।

अकादमी में चल रहे 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में 19 राज्यों से आए 97 अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिनमें 73 पुरुष और 24 महिला अधिकारी शामिल हैं। यह कार्यक्रम राज्य सिविल सेवाओं से आईएएस में पदोन्नत अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है, जो ‘विकसित भारत @2047’ और ‘मिशन कर्मयोगी’ के लक्ष्यों से प्रेरित है। इसका उद्देश्य अधिकारियों को राज्य-स्तरीय प्रशासन से राष्ट्रीय नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार करना है।

प्रशिक्षण सात प्रमुख क्षेत्रों—सुशासन, व्यक्तित्व विकास, सहयोगात्मक अधिगम, प्रौद्योगिकी, नेतृत्व, उद्यमिता और क्षेत्रीय अवगाहन—पर केंद्रित है। यह नीति निर्माण, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय और नैतिक नेतृत्व के लिए सक्षम सिविल सेवकों को तैयार करने का एक मंच प्रदान करता है।

The post लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में अधिकारियों को संबोधित करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला first appeared on headlinesstory.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed