आज से LPG सिलेंडर ₹41 हुआ रुपये सस्ता, केवल इनको मिलेगा लाभ

देशभर में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में यह सिलेंडर 1762 रुपये में मिलेगा। हालांकि, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

व्यापारी वर्ग को मिलेगा सीधा फायदा

नई दरों का सबसे ज्यादा फायदा होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को होगा, जहां बड़े पैमाने पर एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। तेल कंपनियां कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों और अन्य कारकों के आधार पर समय-समय पर एलपीजी दरों में संशोधन करती हैं।

कैसे बदले हैं दाम?

  • जनवरी 2025 में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 14.50 रुपये सस्ता हुआ था।

  • दिसंबर 2024 में कीमतों में 62 रुपये का इजाफा हुआ था।

  • मार्च 2025 में 6 रुपये बढ़ाए गए थे।

  • 2025 में अब तक की सबसे कम मूल्य वृद्धि देखी गई है।

हर राज्य में अलग-अलग कीमतें

विभिन्न राज्यों में टैक्स और परिवहन लागतों के आधार पर एलपीजी की कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। हालांकि, नई कटौती से व्यापारियों को राहत जरूर मिलेगी। अब देखना होगा कि आने वाले महीनों में तेल कंपनियां कीमतों में और क्या बदलाव करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *