June 23, 2026

उत्तराखंड में सूडान के छात्र ने साउथ अफ्रीका की छात्रा से किया दुष्कर्म

0
rap.jpg

देहरादून : देहरादून में एक विदेशी छात्र ने विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। मामला एक प्रिवेट युनिवर्सिटी का है। सूडान के छात्र द्वारा साउथ अफ्रीका की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों देहरादून के एक निजी विवि में पढ़ते हैं।

जानकारी के अनुसार, युवती बीकॉम कर रही है और युवक बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। युवती युवक की पार्टी में गई थी। आरोप है कि युवक ने सोते हुए दुष्कर्म किया।

युवती ने इस पूरे मामले की दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद अब देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ सदर, अनिल जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

The post उत्तराखंड में सूडान के छात्र ने साउथ अफ्रीका की छात्रा से किया दुष्कर्म first appeared on headlinesstory.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed