भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में भारतीय वायुसेना 7 मई को LoC के नजदीक एक अहम हवाई अभ्यास करने जा रही है।
इसके लिए आधिकारिक रूप से NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर दिया गया है। NOTAM का मतलब है—पायलटों और एविएशन एजेंसियों को यह सतर्क करना कि उस क्षेत्र में विशेष गतिविधि होगी, ताकि वे अपनी उड़ानों में सावधानी बरतें।
इंटेल इनपुट था फिर भी हमला क्यों नहीं रोका गया? खड़गे का तीखा हमला
रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले से तीन दिन पहले ही इंटेलिजेंस इनपुट PM मोदी के पास था।
इसी वजह से उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम जनता की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए। इस हमले में 26 बेगुनाह लोगों की जान गई। सरकार ने खुद माना कि यह इंटेलिजेंस फेलियर था—तो फिर सुरक्षा इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए?
रूस में तैयार किया गया अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ 28 मई को भारतीय नौसेना को सौंपा जाएगा। जून में इसे आधिकारिक रूप से फ्लीट में शामिल किया जाएगा। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइल से लैस होगा और इसकी खासियत यह है कि यह रडार की पकड़ में भी नहीं आएगा। यानी दुश्मन को भनक तक नहीं लगेगी, और हमला पूरा होगा।