लंदन में पहलगाम हमले के खिलाफ भारतीयों का प्रदर्शन, पाकिस्तानी अधिकारी ने किया गला काटने का इशारा

लंदन: पहलगाम आतंकी हमले की विश्वव्यापी निंदा के बावजूद पाकिस्तान की संवेदनहीनता सामने आई है। शुक्रवार को लंदन में भारतीय और भारतीय मूल के सैकड़ों लोगों ने पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का आपत्तिजनक इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

लगभग 500 से अधिक ब्रिटिश हिंदुओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने बैनर और प्लेकार्ड्स के साथ आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया। इसी दौरान, पाकिस्तानी उच्चायोग में सेना और वायु सलाहकार के रूप में तैनात कर्नल तैमूर राहत ने बालकनी से प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का इशारा किया, जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया।

वहीं, पाकिस्तानी उच्चायोग ने संवेदनहीनता दिखाते हुए प्रदर्शन के दौरान तेज संगीत बजाया, जिसे कई प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम हमले का जश्न मनाने जैसा बताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने कहा कि पहलगाम हमला 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले जैसा है, जहां दोनों जगह निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस हरकत पर गहरी नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *