September 26, 2026

संभल बॉर्डर छावनी में तब्दील, रोका गया राहुल गांधी का काफिला

0
Screenshot_2024-12-04-11-30-29-91_a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e.jpg

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संभल दौरे से पहले ही दिल्ली-यूपी बॉर्डर छावनी में तब्दील कर दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यूपी गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सड़क पर बैरिकेडिंग की वजह से लंबा जाम लग गया है। यूपी गेट पर दोनों तरफ जाम है।

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी से बातचीत की। फिलहाल राहुल गांधी अपने काफिले के साथ यूपी गेट पर ही हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला बॉर्डर पर रोक दिया गया है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है। बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत गाड़ी से उतार कर पब्लिक के साथ आईं। वहीं अमेठी के सांसद किशोरी लाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।

राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने पर यूपी गेट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। वहीं राहुल गांधी के बॉर्डर पर पहुंचने से पहले एसपीजी से डीसीपी निमिष पाटील और एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बातचीत की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed