July 12, 2026

लगातार बारिश के बीच डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी का किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

0
Screenshot_2026-07-11-13-59-27-06_7352322957d4404136654ef4adb64504.jpg

उत्तरकाशी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को स्यानाचट्टी पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यातायात जल्द से जल्द बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग के निर्माण में तेजी लाने तथा आवश्यक संसाधन तत्काल मौके पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा करने के सख्त निर्देश संबंधित विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

डीएम ने संवेदनशील पैदल मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रस्सियां, सोलर लाइट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया, ताकि यात्रियों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो

उन्होंने सिंचाई विभाग को यमुना नदी के चैनलाइजेशन कार्य और भूस्खलन से आए मलबे को तेजी से हटाने के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति जल्द बहाल की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed