उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, यहां पढ़ें हर निर्णय
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 10 में से 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक की शुरुआत में कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारी व पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले:
- वन्यजीव हमले में मुआवजा बढ़ा अब मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी (पहले 6 लाख थी)। घायलों का सम्पूर्ण इलाज खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
- महिला कर्मियों को रात की शिफ्ट की छूट दुकानों-प्रतिष्ठानों में महिलाएं रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी, बशर्ते लिखित सहमति दें। सुरक्षा के पूरे इंतजाम अनिवार्य।
- देहरादून मेट्रो नियो प्रोजेक्ट को हरी झंडी केंद्र के सुझावों को शामिल कर परियोजना को अंतिम मंजूरी। जल्द शुरू होगा काम।
- अभियोजन विभाग को मजबूती नए ढांचे को मंजूरी, 86 पदों की स्वीकृति। न्याय व्यवस्था होगी और तेज।
- केंद्रीय श्रम संहिता को अपनाया उत्तराखंड दुकान एवं स्थापन अधिनियम में संशोधन कर केंद्र की नई श्रम संहिता को लागू किया जाएगा।
6-7. विधानसभा में रखे जाएंगे प्रतिवेदन
- ऊर्जा निगम का वार्षिक प्रतिवेदन
- पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का वार्षिक लेखा-जोखा
महिला सशक्तिकरण, पीड़ितों को त्वरित राहत और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास – आज की कैबिनेट ने राज्य के हर वर्ग को बड़ी सौगात दी है।
The post उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, यहां पढ़ें हर निर्णय first appeared on headlinesstory.
