October 29, 2026

चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट, 135 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं; ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

0
Screenshot_2026-10-28-10-58-54-48_a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e.jpg

आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर देखने को मिल रहा है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। तूफान के प्रभाव से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, ओडिशा के दक्षिणी जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed