March 11, 2026

दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरा पत्थर, 2 की मौत, 4 घायल

0
accident-gaurikynd-raod.jpg

रुद्रप्रयाग :उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक और दुखद घटना सामने आई है। केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की मैक्स गाड़ी पर पहाड़ से अचानक भारी पत्थर गिर पड़ा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा गौरीकुंड हाईवे पर काकडागाड़ के पास हुआ, जो रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

शुक्रवार की देर शाम को यह हादसा उस समय हुआ, जब मैक्स वाहन श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम की ओर बढ़ रहा था। अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढ़कता हुआ नीचे आया और वाहन पर गिर गया।
इस दौरान वाहन में कुल छह लोग सवार थे – जिनमें से दो की मौत हो गई और चार घायल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ड्राइवर 38 वर्षीय राजेश रावत पुत्र राय सिंह, निवासी नाग पनियाला, लंबगांव (नई टिहरी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

24 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार, पुत्र मोहन लाल यादव (उत्तर प्रदेश) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चार घायलों को 108 सेवा और स्थानीय वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल

  1. लक्ष्मण सिंह (24 वर्ष), पुत्र धनीराम यादव

  2. ओंकार सिंह (24 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र सिंह

  3. विपेश यादव (19 वर्ष), पुत्र गोविंद यादव

  4. चित्रांश साहू, पुत्र ओंकार साहू, निवासी जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed