November 18, 2026

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. धन सिंह रावत को ‘उत्तराखंड पूर्ण साक्षरता गौरव सम्मान–2026’

0
IMG-20261118-WA0005.jpg

मुंबई। उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदेश के कैबिनेट शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ‘उत्तराखंड पूर्ण साक्षरता गौरव सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया।

IMG 20261118 WA0006

मुंबई में उत्तराखंडियों की सबसे पुरानी एवं प्रतिनिधि संस्था गढ़वाल भ्रातृ मंडल की ओर से 14 नवंबर को अंधेरी रीक्रिएशन क्लब में आयोजित दीपावली स्नेह सम्मेलन एवं विशिष्ट सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विधि, वास्तुकला और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों के साथ मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

IMG 20261118 WA0005

कार्यक्रम की अध्यक्षता चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी मोहन काला ने की। इस अवसर पर विनोद मेहता, राधा वल्लभ ध्यानी, डॉ. सुमन रावत, प्रो. प्यारे लाल जोशी, विनोद गुप्ता और शोभा ध्यानी जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

IMG 20261118 WA0007

समारोह में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की भी शानदार झलक देखने को मिली। लोक गायिका रत्ना कुंवर और अनीता रावत ने पारंपरिक मांगल गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं लोक गायक सुरेश काला, श्याम आर्य और प्रियांशु सिंह ने अपनी सांगीतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

IMG 20261118 WA0008

90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

समारोह का विशेष आकर्षण मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आदर्श पंवार, इशांत राणा, हिमांशी खत्री, विराज नेगी, अक्षय जोशी, सक्षम घिल्डियाल, भूमि अधिकारी, रिया मेहरा और अक्षरा पांथरी को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए काजल नौटियाल तथा स्नातक परीक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए संस्कृति कंसवाल और तान्या नेगी को सम्मान मिला।

IMG 20261118 WA0009

व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों में सीए यश नौटियाल, सीए पवन भट्ट, सीए कमलेश भट्ट, सीए सचेत शर्मा, सीए प्रियंका शर्मा, सीए जितेंद्र अधिकारी, सीए दीपिका जोशी, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. विशाल बिष्ट, डॉ. काजोल नेगी, डॉ. देवेंद्र असवाल, इंजीनियर मिताली बहुगुणा, इंजीनियर चिरायु द्विवेदी, आर्किटेक्ट वैष्णवी बर्थवाल और आर्किटेक्ट हरिप्रिया पोखरियाल शामिल रहे।

पांच समाजसेवियों को उत्तराखंड समाज सेवा सम्मान

समाज के प्रति समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट सेवा भावना के लिए प्रेम पोखरियाल, रमेश बलोदी, भरत सिंह गुसाईं, कीर्ति सिंह नेगी और विनोद भारद्वाज को ‘उत्तराखंड समाज सेवा सम्मान–2026’ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष रमण मोहन कुकरेती ने स्वागत भाषण में संस्था की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना मंडल की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश्वर उनियाल, धनंजय रावत और सुरेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। समारोह की सफलता में गणेश नौटियाल, मनोज द्विवेदी, कीर्तिकेय सिंह रावत, गोपाल नयाल, आयुष कंडारी, विनोद भारद्वाज, एडवोकेट आशुतोष रतूड़ी, दयानंद शर्मा, रमेश बलोदी, पान सिंह दानू और माया जोशी का विशेष योगदान रहा।

IMG 20261118 WA0010

समारोह में एडवोकेट ममता भट्ट, पत्रकार कमला बडोनी, संजय बलोदी ‘प्रखर’, मनोज भट्ट, राकेश खंकरियाल, शंकर सिंह रावत, रमेश शर्मा, प्रमोद शास्त्री और हरीश थपलियाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, प्रतिभा, लोकसंस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने के साथ ही मुंबई में रह रहे उत्तराखंडियों के बीच सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जुड़ाव और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed